जमीन वि’वाद में गो’लियों की त’ड़तड़ाहट, युवक बुु’री तरह ज’ख्मी.. पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गि’रफ्तार

नालंदा: बिहार के नालंदा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद कई राउंड गोलीबारी भी हुई. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंजने लगा. अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत रजमा गांव में दोनों पक्षों के विवाद में एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया. गोलीबारी के बीच में ही युवक के पिता और छोटे भाई मिलकर बीच बचाव करने पहुंचे. तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता और पुत्र दोनों को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल हुए लोगों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.पहले से चले आ रहे विवाद में गोलीबारी

इस गोलीबारी के संबंध में बताते हुए जख्मी के छोटे भाई ने बताया कि बच्चों के खेल में पहले विवाद हुआ था. उस समय भी इन बदमाशों ने मारपीट की थी. आज फिर से बदमाशों ने हमारे घर पर चढ़कर मारपीट करते हुए 20 राउंड फायरिंग की है. गोली से जख्मी होने वाले युवक का नाम सुबोध कुमार बताया गया है. उस समय मारपीट में अस्थावां थाने में 15 दिन पहले ही शिकायत दर्ज की गई थी. हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. जिससे बदमाशों का मनोबल और ज्यादा बढ़ गया है.दो लोगों की गिरफ्तारी

अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पूर्व के भूमि विवाद में गोलीबारी हुई है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर है. इस वीडियो में अपराधी गोलीबारी करते हुए साफ देखा जा सकता है. इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. अन्य सभी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी चल रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading