किशनगंज में कैपिटल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के ब्रेक बा’इंडिंग में लगी आग, यात्रियों मे अ’फरा-त’फरी

किशनगंज: किशनगंज में पटना के राजेंद्रनगर से कामख्या जा रही कैपिटल एक्सप्रेस की स्लीपर कोच के ब्रेक ब्रेक बाइंडिंग में सोमवार की दोपहर को अचानक आग लग गई. इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आग ट्रेन के स्लीपर कोच के ब्रेक बाइंडिग में लगी. जिससे तेजी से धुआं निकलने लगा. ट्रेन से धुआं निकलते ही यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. जिसके बाद रेलकर्मियों ने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया. ट्रेन लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक गायसाल स्टेशन पर रुकी रही.

कैसे लगी आग

किशनगंज से 14 किमी दूर गायसाल रेलवे स्टेशन के पास लोगों की नजर ब्रेक बाइंडिंग से निकलते तेज धुएं पर पड़ी. लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. जिसके बाद ट्रेन को रोककर फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया. हालांकि आग लगने का कारण ट्रेन के तेज ब्रेक मारने के कारण ब्रेक बाइंडिंग में फायरिंग के कारण आग लग गई. गनीमत रही कि लोगों की नजर निकल रहे धुएं पर पड़ गई. रेलकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया.

नहीं हुआ कुछ नुकसान

किशनगंज रेलवे स्टेशन से सटे गायसाल मे कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच के ब्रेक बाइंडिंग में आग लगने से लोग हड़बड़ा गये. ट्रेन राजेन्द्र नगर से कामाख्या जा रही 13248 कैपिटल एक्सप्रेस किशनगंज में आग लगी. हालांकि इससे किसी तरह की ट्रेन में नुकसान नहीं हुआ है. समय रहते ही रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. गायसाल स्टेशन में ट्रेन 10:29 से 11:04 तक रुकी रही. जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.