गो’लियों की गूं’ज से थ’र्राया अर‍रिया: 50 से ज्‍यादा लोगों ने बरसाईं दर्जनों रा’उंड गो’लियां

अररिया: नरपतगंज थाना क्षेत्र के मिरदौल पंचायत सिमराही टोला वार्ड 13 में सोमवार की देर शाम भूमि विवाद में काठ के मकान के निर्माण के दौरान दो पक्षों की लड़ाई में अंधाधुंध लगभग 50 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें गृहस्वामी समेत मकान का निर्माण करने पहुंचे मिस्त्री, मजदूर एवं एक बच्चे को गोली लगी है। घायलों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बतायी जा रही है, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक बच्चे समेत पांच लोगों को इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज लाया गया, जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सभी को रेफर कर दिया है।

गोलियों की गूंज से थर्राया अर‍रिया: 50 से ज्‍यादा लोगों ने बरसाईं दर्जनों राउंड गोलियां, बच्‍चे समेत 5 घायलअस्पताल में इलाजरत घायलों में गृहस्वामी ब्रह्मदेव यादव 65 वर्ष पिता स्व. शिवनंदन यादव, अमित यादव उम्र 18 वर्ष पिता जय कुमार यादव एवं पांच वर्षीय बालक सत्यम कुमार पिता श्रवण शर्मा तीनो मिरदौल सिमराही टोला वार्ड 13 के निवासी समेत अन्य घायलों में बढ़ई मिस्त्री जय प्रकाश शर्मा 55 वर्ष पिता कारी शर्मा निवासी परवाहा वार्ड 11 एवं समुद्र शर्मा 50 वर्ष पिता स्व. डोमन शर्मा निवासी गरगमा वार्ड संख्या एक थाना नरपतगंज शामिल हैं। घटना के संदर्भ में घायल बढ़ई मिस्त्री ने बताया कि वे सभी काठ के मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी बीच विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ।

वे लोग कुछ समझ पाते इसी बीच अचानक से अंधाधुंध गोलि‍यां चलने लगी और उन लोगों को भी गोली लग गई, जिससे वे सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया कि 50 से 55 राउंड फायरिंग की गई है। इधर, अस्पताल में इलाजरत गृहस्वामी 65 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव के पोते मनीष यादव पिता पिंटू यादव ने बताया कि मिरदौल पंचायत सिमराही टोला स्थित जमीन पर उसके दादा ब्रह्मदेव यादव बढ़ई मिस्त्री से काम करवा रहे थे। इसी बीच गोर्राहा बिशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव, दुर्गानंद यादव, सिकंदर यादव समेत अज्ञात 50 से 55 लोग अचानक पहुंचे और उसके दादा को गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपितों ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसके दादा व अन्य लोग डरकर जाने लगे तो अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी, जिसमें उसके दादा को गोली लगी एवं अन्य मिस्त्री, मजदूर को भी गोली लग गई।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसडीपीओ खुशरु सिराज, नरपतगंज के थानाध्यक्ष शैलेस कुमार पांडेय दल बल के साथ पहुंचे एवं घायल लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवाया। वहींं, अनुमंडल अस्पताल में पंचायत के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद एवं पुलिस बल घायलों से घटना की जानकारी लेने में लगे रहे।एसडीपीओ ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

गृहस्वामी व दो बढ़ई मिस्त्री के शरीर में गोली फंसे रहने के कारण हालत गंभीर

फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में गोली से घायल लोगों का इलाज कर रहे अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्‍टर रेशमा राजा, डॉक्‍टर शीला कुंवर, डॉक्‍टर रंजीत कुमार एवं डॉक्‍टर अली अकबर अंसारी ने बताया कि सभी पांच घायल, जिनमें एक बालक भी शामिल है को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। बताया कि ब्रह्मदेव यादव के दांए जांघ के समीप, जयप्रकाश शर्मा को पांव में एवं समुंदर शर्मा को पांव के निचले हिस्से में अब तक गोली फंसर हुई है, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading