मुजफ्फरपुर: घिरनी पोखर स्थित आर्य समाज मंदिर के द्वारा लगातार 16 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पांच सूत्री मांगों पर कार्रवाई होने तक जारी रहेगा। आज जिलाधिकारी ने कहा कि आपकी सभी मांगों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। धरनार्थियो ने बताया कि मौखिक आश्वासन दिया गया लेकिन प्रतिनिधिमंडल लिखित आदेश मिलने तक धरना जारी रहेगा।
तथा धरनार्थियो पर मारपीट करने के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी ने बताया था कि वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया जा चुका है तथा वे खुद बात भी करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में आर्य समाज मंदिर के मंत्री डॉ राजेश कुमार साहू, एवं मुख्य रूप से बिंदेश्वर प्रसाद, संजीव कुमार झा उपेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, डॉ राजेश कुमार साहू, धनवंती देवी पिंकी देवी, मिथलेश देवी, धनवंती देवी आदि लोग उपस्थित थे।