आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा के वा’र पर जदयू का प’लटवा’र, ललन बोले- अब भाजपाइयों के पे’ट में क्यों हो रहा द’र्द?

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को कहा कि पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा अब खुलकर सामने आई है।पहले वह यूपी की अपनी बी टीम से विरोध करवा रही थी। भाजपा को यह पता होना चाहिए कि नीतीश कुमार के सुशासन में आम व्यक्ति और खास व्यक्ति में कोई अंतर नही किया जाता है।

Bihar Politics JDU Lalan Singh On Mayawati Allegations Of Anand Mohan  Release Statement On Nitish Kumar Government | Bihar Politics: मायावती के  आरोपों पर ललन सिंह का पलटवार, बोले-'... नीतीश सरकार मेंनीतीश कुमार ने आम और खास का अंतर किया समाप्‍त: ललन

नीतीश कुमार ने आम और खास के अंतर को समाप्त किया। तब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। उन्होंने सवाल किया- अब भाजपाइयों के पेट में दर्द क्यों होने लगा है? ललन सिंह ने कहा कि भाजपा का सिद्धांत ही विरोधियों पर पालतू तोतों को लगाना, अपनों को बचाना और विरोधियों को फंसाना है। नीतीश कुमार के सुशासन में न तो किसी को फंसाया जाता है न ही किसी को बचाया जाता है।

बिहार से होगा देश में महापरिवर्तन का आगाज : उमेश कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि बिहार से देश में महापरिवर्तन का अगाज होगा।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ विपक्षी एकता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वार्ता बहुत ही सकारात्मक रही है। सभी लोगों ने एक स्वर में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी एकजुटता को आकार देने के प्रयास से भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है। भाजपा नेताओं के बयान से उनकी घबड़ाहट दिख रही है। नीतीश कुमार की लोकप्रियता देखकर भाजपा वाले बदहवास है। आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे प्रश्न पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम एक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई है। आनंद मोहन सहित अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समाज से आने वाले कुल 27 लोगों को इसका लाभ मिला है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading