28 अप्रैल को रिलीज होगी हॉरर फिल्म ‘बेरा- एक अघोरी’, बोले PRO- ‘नए मिजाज के लोगों के लिए है मूवी’

पटनाः फिल्म बेरा एक अघोरी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. धीराज इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत निर्माता राजू भारती की हॉरर फिल्म मनोरंजन के अनेक रंग इस  फिल्म में देखने को दर्शकों को मिलेगा. इस फिल्म मैं सिर्फ हॉरर विषयक नहीं है बल्कि डरावनी के साथ-साथ रोचक और लुभावने वाली कहानी इसमें देखने को मिलेगी. सिनेमा के पिआरओ रंजन कुमार ने बताया कि बेरा एक अघोरी हॉरर फिल्म है जिसमें इंटरटेनमेंट का पूरा तड़का है, इसे 28 अप्रैल को रिलीज करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.

राजू भारती हैं फिल्म के निर्माता

पिआरओ रंजन कुमार ने बताया कि निर्माता राजू भारती की हिंदी फिल्म बेरा एक अघोरी उनके जीवन सफर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत है. कभी वह एक जमाने में अखबार बांटने का काम करते थे और संघर्ष करते-करते वो एक फिल्म निर्माता तक पहुंचे हैं अपनी इस अद्भुत जर्नी के साथ-साथ बेरा एक अघोरी को लेकर आ रहे हैं, इनके लिए काफी खुशी का क्षण है. रंजन कुमार ने जानकारी दिया कि फिल्म में धीराल, प्रेम धिराल और पार्जता शिंदे ने जबरदस्त अभिनय किया है. सुंदरी बनी पार्जता दोनों प्रेमी शक्ति और प्रेम को अपनी उंगली पढ़ना चाहती है और स्वयं मोहित होकर दोनों के मध्य में पेंडुलम बनकर झूलती रहती है जिसे देखना रोचक होगा अत्यंत रोमांचक होगा.

नए मिजाज के लोगों के लिए बनी है फिल्म

वहीं, उन्होंने जानकारी दिया कि बेरा एक अघोरी नई सोच वाली नए जमाने की और नए मिजाज के लोगों के लिए बनी है. इस फिल्म को यंगस्टर्स खूब इंजॉय करके देखेंगे फिल्म की संगीतकार जोड़ी प्रेम शक्ति ने कर्णप्रिय संगीत दिया है. इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में बेसब्री से इंतजार है और महज 1 दिन बाद इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा. सिनेमाघरों में लगने के साथ ही लोग हॉरर फिल्म देखना पसंद करते हैं ऐसे में इस फिल्म देखने के बाद लोगों का अनुभव से यह पता चलेगा कि यह फिल्म लोगों को कितना पसंद आया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading