पिता चाय दुकानदार, बेटी बन गई चार्टर्ड अकाउंटेंट, परीक्षा पास करते ही आया बैंक से ऑफर

सीतामढ़ी: कुछ अलग करने की जज्बा हो, तो रास्ते में आने वाली मुश्किलें भी बाधा नहीं बन पाती है। मुश्किलें आसान हो जाती है और व्यक्ति सफलता की शिखर पर पहुंच ही जाता है। प्रियंका में भी कुछ करने का जज्बा था और कठिन परिश्रम कर उस मुकाम को हासिल कर ली, जिसकी ख्वाहिश हर युवा की होती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास करते ही प्रियंका को इंडियन बैंक ने कॉरपोरेट मैनेजर की कुर्सी संभालने का ऑफर दिया। अब प्रियंका उन हजारों युवतियों/छात्राओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है, जो आर्थिक समस्या के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती है।

priyanka kumariआर्थिक परेशानी मगर हौसला भरपूर

प्रियंका को इस मुकाम तक पहुंचने में विशेष तौर पर आर्थिक समस्या से जूझना पड़ा था। पिता की आमदनी उतनी नहीं थी कि बिटिया की लंबी उड़ान में ‘पंख’ बन कर उसकी पूरी मदद कर सकें। हालांकि पिता और भाइयों की आर्थिक मदद के साथ ही हौसला आफजाई से प्रियंका ने सफलता की नई इबारत लिख पाई। वो बैरगनिया प्रखंड की पहली लड़की/महिला है, जो चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की है।

पूरे अशोगी गांव में बिटिया की शोर

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया नगर पंचायत के अशोगी गांव के जीवछ प्रसाद साह की इकलौती बेटी है प्रियंका। जीवछ प्रसाद की पटेल चौक पर चाय की दुकान है। उन्हें दो बेटे और एक बेटी प्रियंका है। बताया गया कि प्रियंका के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से छोटे बेटे की पढ़ाई बीच में छुट गई। हालांकि, पिता और दोनों भाइयों ने प्रियंका की पढ़ाई में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। सभी सदस्य आर्थिक तंगी में खुद जैसे-तैसे समय बिता रहे थे, लेकिन बिटिया को ये आभास नहीं होने दिया। उसके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात जुटे रहे।

इंडियन बैंक में कॉरपोरेट मैनेजर का ऑफर

परिवार के हालात से थोड़ा-बहुत वाकिफ प्रियंका ने लक्ष्य से ध्यान को भटकने नहीं दिया। उसने मेहनत की और चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की। इसके साथ ही इंडियन बैंक में उसे कॉरपोरेट मैनेजर के तौर पर नौकरी का ऑफर मिला है। इस कामयाबी से पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। परिजनों ने बताया कि प्रियंका बचपन से ही मेहनती/संवेदनशील रही है। साल 2012 में मैट्रिक की परीक्षा में वो डिस्ट्रिक्ट टॉपर रही थी। वर्ष 2014 में इंटर की परीक्षा में वो ब्लॉक टॉपर थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading