एक ट्रक प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, आधी मछली लूट ले गये ग्रामीण, खाने से हो सकता है कैंसर

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में प्रतिबंधित एक ट्रक थाई मांगुर मछली दुर्गावती को पुलिस ने जब्त किया है, जो कोलकाता से लोड कर दिल्ली के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस की कार्रवाई देख ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. वहीं दुर्गावती पुलिस ने इसकी सूचना जिला मत्स्य पदाधिकारी को दी.

एक ट्रक प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, आधी मछली लूट ले गये ग्रामीण, खाने से हो सकता है कैंसरखाने से हो सकता है कैंसर
जिला मत्स्य पदाधिकारी को सूचना मिलने पर पहुंची मत्स्य टीम जब्त मछली को जमीन दोज के नाम पर प्रतिबंधित मछली को नदी के तट पर ही मछलियों को गिरा दिया गया. मछली गिरते ही मछली लूटने के लिए ग्रामीणों की होड़ मच गई. मत्स्य विभाग की मानें तो थाई मांगुर मछली को खाने से कैंसर जैसे घातक बीमारी होता है.

कोलकाता से दिल्ली जा रहा था ट्रक
जब इसे पूरे भारत में बैन कर दिया गया है तो सोचने वाली बात है कि कोलकाता से दिल्ली कैसे जा रहा था और जब पकड़ा भी गया तो उसे जमीन दोज करने के नाम पर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती गई. खलासी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता से मछली लोड कर दिल्ली की तरफ जा रहे थे. तभी गाड़ी पकड़ी गई है. इसके बारे में ज्यादा जानकारी हमको नहीं है.

ट्रक चालक फरार
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय रंजन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाई मांगुर मछली जो पूरे देश में प्रतिबंधित है. एक ट्रक जप्त किया गया है और चालक फरार हैं. इसे खाने से कैंसर जैसी बीमारियां होती है. इसको पकड़ने के बाद जमीन दोज किया जा रहा है. पूछताछ में पता चला कि कोलकाता से लोड कर दिल्ली जा रहा था. गाड़ी नंबर के आधार पर ट्रक मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.