मुंगेर. ट्रेन में सफर करने के दौरान पश्चिम बंगाल के इस्ट मेदनीपुर आरपीएफ थाना में पदस्थापित एसआई सोमनाथ पांडेय अपनी पत्नी के साथ सफर करे रहे थे. सफर के दौरान हीं कुछ अपराधियों ने ट्रॉली खोलकर जेवरात की चेारी कर फरार हो गया. इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने पश्चिम मेदनापुर के बैलदा होटल से दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया.
इसमें एक मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती निवासी जयजय कुमार भी शामिल है. जबकि दूसरा महाराष्ट्र निवासी अतुल कुमार पाटिल है. जयजय कुमार से पूछताछ के आधार पर पुलिस मुंगेर पहुंची. जहां चोरी का सोना खरीदने के आरोप में स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. इसको लेकर सोमनाथ पांडेय ने बाकुडा जीआरपी में शिकायत की थी. उनके आवेदन को मेदनापुर जीआरपी में स्थानांतरित किया गया. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया और पश्चिम मेदनापुर के बेलदा होटल से जयजय कुमार एवं अतुल को गिरफ्तार किया. जिसके बाद चोरी मामले का खुलासा हुआ.
गिरफ्तार दोनों अटैची लिफ्टर ने बताया कि जेबरात की चोरी कर मुंगेर के पूबरसराय दुर्गा स्थान के समीप निवासी स्वर्ण व्यवसायी अशोक पोद्दार के पास बेचा है. जिस पर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से जीआरपी थाना की टीम मुंगेर पहुंची.