नवविवाहिता की क’रंट लगने से मौ’त, परिजनों का आ’रोप- ससुरालवालों ने दहेज के लिए मा’र डाला

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में नवविवाहित महिला की बिजली करंट लगने से मौत हो गई. घोसी थाना क्षेत्र के ठिकरौल गांव में विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के भाई का आरोप है कि ‘ससुराल के लोग पहले भी मेरी बहन के साथ मारपीट की है. आज बिजली के करंट लगाकर मेरी बहन की हत्या कर दी गई है’. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

धूमधाम से हुई थी शादी

बेला थाना के नेउरी गांव निवासी महिला की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार घोसी थाना क्षेत्र के टिकरौल गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र विकास कुमार के साथ हुई थी. उस समय भी दहेज के सारे सामान ससुराल पक्ष को दिया था.

फोन कर बताया कि बहन की तबीयत खराब

ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मेरी बहन प्रतिमा को जबरन प्रताड़ित कर मारपीट किया था. आज ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन करके बताया कि आपकी बेटी को करंट का झटका लगा है. इस वजह से वह बेहोश हो गई है.

बहन के ससुराल पहुंचने पर मिली लाश

जब हम लोग खबर मिलने के बाद वहां पहुंचे, तब वहां पर देखा कि सिर्फ बहन की लाश पड़ी हुई थी. जबकि कोई भी ससुराल के लोग वहां मौजूद नहीं था. इस सूचना को हमने नजदीकी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि महिला की मौत कैसे हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में सच्चाई सामने आ जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.