मधुबनी: श’राब बेचने से मना किया तो एक ग्रामीण को मा’र दी गो’ली, घा’यल का भाई चोरी-छिपे गांव में बेचता था दा’रू

मधुबनी : जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सुखवासी गांव में शराब लाने से मना करने पर शराब माफियाओं ने गांव के 55 वर्षीय हरिदेव राय को गोली मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। मधुबनी के जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है।

कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)घायल हरिदेव के एक भाई  ब्रह्मदेव राय की शराब धंधेबाजों के साथ सांठगांठ थी और वह गांव में चोरी-छिपे शराब बेचता था। रविवार शाम ग्रामीणों ने गांव में चोरी-छिपे शराब की ब्रिकी करने वाले दो लोगों को गांव में आने से मना किया था। इस बात को लेकर शराब धंधेबाज और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। उस वक्त धंधेबाज चला गया। देर रात धंधेबाजों ने गांव में सोते हुए हरिदेव राय को गोली मार दी और फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने जख्मी के भाई ब्रह्मदेव राय के पास से 30 बोतल शराब जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, शराब माफियाओं ने 109 शराब की बोतलें फेंकी थी, उन्‍हें जब्त कर दो शराब माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि जख्मी के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading