‘गं’दे माहौल’ में बहन की शादी होते देख भाई ने रुकवा दी की शादी, बाराती लगते रहे गुहार

पटना : यह वाकया फुलवारी शरीफ थाना के बोधगामा का है. बताया जा रहा है कि यहां नौबतपुर नहर पर निवासी बज्जू पासवान के पुत्र दिनेश कुमार की शादी बोधगामा निवासी राजबल्लभ पासवान के पुत्री से तय की गई थी. तीन दिन पूर्व लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर तिलक की रस्म भी की थी. बुधवार को बारात आने के लिए तैयार थी, लेकिन लड़की के भाई ने अचानक शादी रोकने की बात कहकर सबको अचंभित कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हे के घर पर बारात निकलने के तैयारी में आर्केस्टा डीजे बज रहा था. बाराती आने को तैयार थी. इसी बीच लड़की के भाई ने लड़के वाले के परिवार को कॉल कर बारात न लाने को कहा और शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद जहां बारात निकलने की खुशी थी, वहां अचनाक माहौल गम में तब्दील हो गया.बताया जा रहा है कि देर रात तक मान मनौवल का दौर चलता रहा, लेकिन न लड़की और न लड़की के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार हुए. लड़की के भाई ने तर्क दिया कि जहां लड़का का घर है, वह मुसहरी है. वहां खराब माहौल है, इसलिए मेरी बहन उस जगह पर नहीं रह सकती. ऐसे में शादी न मेरी बहन करेगी न हमलोग वहां करवाएंगे.हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद लड़का पक्ष देर रात पहले नौबतपुर थाना पहुंचा, जहां से फुलवारी शरीफ थाना का मामला होने की वजह से फुलवारी शरीफ भेज दिया गया.देर रात तक लड़का और उसका परिवार फुलवारी शरीफ थाने में शादी कराने के लिए गुहार लगाता रहा, पुलिस के बीच में आने के बाद भी बात नहीं बन पाई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading