बेगूसराय: बेगूसराय में ट्रेन से गि’रकर एक छात्र की द’र्दनाक मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौ’त होने के बाद माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के चकिया फाल्ट के समीप की है। मृत युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी वार्ड नंबर 8 के रहने वाले सतीश कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राकेश रोशन के रूप में की गई।
परिजनों ने बताया कि राकेश रोशन पटना से बेगूसराय राजरानी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़कर आ रहा था। लेकिन बुधवार को देर शाम तक राकेश रोशन घर नहीं पहुंचा। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया और उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो लेकिन उसका मोबाइल बंद बता रहा था। और कोई अता पता राकेश रोशन का नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के तहत जब जांच पड़ताल की गई तो इसका मोबाइल लोकेशन चकिया होल्ड के पास बताया गय। उसी लोकेशन के आधार पर जब चकिया थाना पहुंचा तो पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि ट्रेन से गिरकर राकेश रोशन की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी
परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशंका है कि किसी ने ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी है। उसके पास से पर्स और मोबाइल भी गायब पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। राकेश रोशन पटना में रहकर बीकॉम की तैयारी कर रहा था। घर का राकेश रोशन इकलौता पुत्र था और एकलौता पुत्र के जाने के बाद माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की गिरफ्तारी करें।