मुजफ्फरपुर :अ’नियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को कु’चला, तीन की मौके पर ही मौ’त

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया के रेवा से बुधवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है।  यहां मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे तरबूज बेच रहे आधा दर्जन लोगों को रौंद डाला। घायलों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्‍य तीन जख्‍मी में से एक की हालत गंभीर है।

सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान सरैया थाना के शहिला पट्टी के आकाश कुमार, मुजफ्फरपुर के नीरज कुमार और मानिकपुर के महफूज आलम के तौर पर हुई है। घायल जावेद आलम की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मची हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.