मुजफ्फरपुर : सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। जिसमे मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। विद्यालय का यह प्रथम सत्र होने के बावजूद भी परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थी सफल रहे।

सत्र 2022 2023 में विद्यालय से 10 बी में कुल 92 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमे 10 वी कक्षा के 20 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त किए। कक्षा 10 वी में 90% से ज्यादा अंक पाने वालों में कुश नाथानी 94.4 % आर्य प्रकाश- – 95.4% आकर्ष कुमार 95.4 % हर्षिता कुमारी 95.2 % आयुष कुमार सिंह 94.2% अभिनव 95%, देव प्रकाश रंजन – – 94.6 % प्रखर राज 94.49% वैष्णवी श्री 94 % कृतिकेश सांडिल्य 94 % वहीं 12 वीं कक्षा के आयुष अमन ने – – – 95.4% अंक लाकर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यालय में कुशल एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय का यह प्रथम सत्र काफी अच्छा रहा एवं छात्रों के प्रदर्शन से विद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है।







