मुजफ्फरपुर: माहेश्वरी महिला संगठन, मुजफ्फरपुर द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन स्थानीय वैशाली होटल, मोती झील के सभागार में किया गया। प्रथम दिन श्री महेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सुनील जी मूंदड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी चांडक एवं युवा संगठन अध्यक्ष श्री आकाश गट्टानी के द्वारा फिता काटकर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंच एवं संस्कृति शाखा की पदाधिकारी उपस्थित थी।


समर कैंप 4 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, फायर कुकिंग, मेडिटेशन, जुंबा डांस ,वाटर मस्ती भी कराई गई। साथ ही बच्चों में भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला संगठन की अध्यक्षा राजश्री डागा, सचिव हेमा चांडक, कोषाध्यक्ष शालिनी गट्टानी, राज चांडक, वंदना, सरिता तोषनीवाल, निशा साबु, सीमा सोनी ,शीतल डागा ,पूनम गट्टानी ,शुभ्रा मूंदड़ा, सोनिया ,नेहा खटोड़ ,खुशबू ,अनु, सुमन शारदा, ममता चांडक एवं युवा संगठन ने अपना पूरा योगदान दिया।

