नवगछिया में हाइवा ने दो किसानों को रौं’दा, मौके पर मौ’त; फोरलेन पर मकई सुखाने के दौरान हुआ हा’दसा

भागलपुर: जिले के नवगछिया प्रखंड में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार हाइवा ने दो किसानों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवगछिया प्रखंड के कदवा ओपी के प्रतापनगर फोरलेन पर बुधवार सुबह हादसा हुआ। मकई सुखाने के दौरान हाइवा ने दो किसानों को रौंदा।

हादसे में प्रताप नगर निवासी सुखदेव राय के पुत्र मातोराय 55 साल गोपाल सिंह की मौत हो गई। मृतक गोपाल सिंह अपने फूफा उमेश सिंह के पास बचपन से रहते थे। बताया जा रहा है कि मातोराय बुधवार की सुबह फोरलेन पर सूखे मकई को बोरे को सुई से सी रहे थे। उन्हीं के बगल में गोपाल सिंह बैठकर उससे बात कर रहा था। इसी दौरान भागलपुर से आ रही हाइवा ने दोनों को कुचल दिया।

आरोपी चालक पकड़ाया

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कदवा पुलिस ने बाद में गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को मधेपुरा सीमा से जाकर पकड़ा और चालक को पकड़ लिया। कदवा ओपी थाने में ड्राइवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कदवा ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading