बच्चा न होने से गु’स्साएं पति ने कर दी पत्नी की ह’त्या, पति गिरफ्तार सास-ससुर फ’रार

बेतिया : पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा था इस बात से गुस्साएं पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पत्नी को दहेज के लिए भी वह प्रताड़ित किया करता था। मृतका के भाई ने पति-सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
wife murder how to grab the insurance amount on internet rajgarh ssmp | 40  लाख का कर्ज हुआ तो कर दी पत्‍नी की हत्‍या, इंटरनेट पर देखता था बीमा राश‍ि  हड़पने का

घटना पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र की है जहां रुलही पंचायत के विशंभरा गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या पति ने कर दी। वो भी इस लिए कि वह मां नहीं बन सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। मझौलिया पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा।

मृतका की पहचान विशंभरा गांव निवासी अरुण खां की पत्नी नीता कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अरुण खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  मझौलिया थानेदार अभय कुमार ने बताया कि मृतका के भाई नवीन कुमार मिश्रा ने थाने में पति,सास,ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। नवीन मिश्रा ने बताया था कि बच्चा नहीं होने और दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही मृतका के सास और ससुर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading