सारण: लखनऊ ATM लू’टकांड का मास्टर मा’इंड गिरफ्तार, UP ATS का एक्शन

सारण: यूपी एसटीएफ की टीम ने सारण पुलिस के सहयोग से एटीएम तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. बीती रात रिविलगंज थाना क्षेत्र के मोहब्बत परसा स्थित उसके घर से गिरफ्तारी की गई है. हालांकि इस मामले में सारण पुलिस के द्वारा कुछ भी कहने से इनकार किया जा रहा है लेकिन इस बात की पुष्टि मोहब्बत परसा के लोगों ने की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती देर रात अचानक गांव में पुलिस की गाड़ियों का काफिला पहुंचा और एटीएम बाबा के घर को चारों तरफ से घेर कर यूपी एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ ले गई.

गौरतलब हो कि लखनऊ के सुशांत लोक सिटी में बीते महीने एटीएम काटकर लगभग 39 लाख रुपए के लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में सारण जिले के लगभग आधा दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और कई लोग नामजद थे. वहीं इस कांड का मुख्य सरगना सुधीर मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा था. जिसकी लगातार लखनऊ पुलिस को तलाश थी और लखनऊ पुलिस ने एसटीएफ यूपी के सहयोग से आज सारण जिले के उसके आवास से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

पत्नी है परसा पंचायत की मुखिया: सुधीर मिश्रा की पत्नी रेखा मिश्रा मोहब्बत परसा पंचायत की वर्तमान में मुखिया है. वहीं बुलबुल बाबा के बारे में कहा जा रहा है कि बुलबुल बाबा बकायदा लोगों को एटीएम मशीन तोड़ने का प्रशिक्षण दिया करता था. इसलिए उसका नाम एटीएम बाबा पड़ गया है. बहरहाल लखनऊ और अन्य जगहों पर छापेमारी हुई है. जिसमें छपरा जिले के भी कई एटीएम में हुए लूट कांड का वह मास्टरमाइंड है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.