बिहार में पारा 44 डिग्री के पार, पटना समेत 7 शहरों में लू का अलर्ट; 48 घंटे के बाद तेज आंधी के साथ होगी बारिश

पटना सहित पूरे बिहार में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने लोग परेशान हैं। दिन चढ़ते ही कड़ी धूप की तपिश में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत सात शहरों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर बिहार के जिलों में बूंदाबादी से मौसम सुहाना रहेगा।

Rajasthan Weekly Weather Forecast 22 August 2022 IMD Red Alert For Heavy  Rain In Baran Jhalawar And Pratapgarh | Rajasthan Weekly Weather Forecast:  राजस्थान में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मध्य क्षोभ मंडल में ट्रफ स्थापित है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के सात शहरों पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, जमुई, बांका व पश्विमी चंपारण में उष्ण लहर का प्रवाह बना रहेगा। इन प्रभावों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, लू के असर के बाद बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 24 मई को पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना को लेकर चेतावनी दी गई है। अगले दो-तीनों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-पानी के सथ बिजली चमकने, मेघ गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटे बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। उत्तर बिहार में 24 मई के आसपास पुरवा चल सकती है।

किसानों से सावधानी बरतने की अपील

बदलते मौसम को लेकर किसानों को सुझाव दिया कि मूंग और उड़द की पक्की फलियों की तुड़ाई करें और बाद में बोई जाने वाली फसलों में पीले मोजेक रोग पर निगरानी रखें। यह रोग एक विषाणु के कारण होता है जो सफेद मक्खियों द्वारा फसलों में फैलता है। यह पौधों से रस चूसते हैं। रोग पहले पत्तियों पर पीले धब्बे के रूप में दिखाई देता है, लेकिन अंततः पत्तियां और फलियां पूरी तरह से पीली हो जाती हैं। पौधे की कार्य करने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित होती है। इसलिए इसपर सावधानी रखें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading