बिहार-यूपी बॉर्डर के कर्मनाशा स्टेशन के पास हा’दसा, कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां-तहां अटकी

पटना: बिहार-यूपी बॉर्डर के कर्मनाशा स्टेशन बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मालगाड़ी ट्रेन बेपटरी हो गई है। इस कारण कई महत्वपूर्व ट्रेनों का परिचालन ठप है। घटना डेहरी ऑन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पास हुई। सोमवार अहले सुबह 03: 45 बजे KM 639/21/A के पास मालगाड़ी की 2 वैगन बेपटरी हो गई। इस कारण अप-डाउन और रिवर्सल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है।

Bihar News :बिहार-यूपी बॉर्डर के कर्मनाशा स्टेशन के पास हादसा, कई  महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां-तहां अटकी - Wagon Train Out Of Track Between Ddu  And Dehri-on-sone Near Karmnasha Station ...

रेल लाइन क्लियर करने में जुटी टीम
इधर, सूचना मिलते ही रेलवे की वरीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गई। रेलवे की टीम मालगाड़ी को रेलखंड से हटाने में जुट गई। रेलवे की टीम की मानें तो रेलखंड पर परिचालन जल्द से जल्द सामान्य हो सके इसके लिए मालगाड़ी को हटाने की कोशिश जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। हालांकि, हादसे के बाद रेलवे के गार्ड और ड्राइवर सुरक्षित हैं। फिलहाल रेलवे की टीम रेल लाइन क्लियर करने में जुटी है।

श्रमजीवी समेत कई महत्वपूर्व ट्रेनें लेट
हादसे के बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों जहां-तहां खड़ा कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। श्रमजीवी एक्सप्रेस पहले ही करीब चार घंटे लेट चल रही है। अब दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और उससे आगे के ट्रैफिक में फंसकर उसका लेट होना तय है। वहीं 22564  जयनगर – उधना अंत्योदय एक्सप्रेस पहले ही साढ़े चार घंटे लेट है। यह और भी विलंबित होगी। गनीमत थी कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस कुछ देर पहले ही गुजरी थी।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रेलवे का कहना है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के कर्मनाशा स्टेशन पर मालगाड़ी के अवपथन के कारण गाड़ियों का परिचालान बाधित है। ट्रेनों का परिचालन जल्द से जल्द शुरू हो इसके लिए प्रयास जारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए डीडीयू और गया में  हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आप इन नंबरों पर कॉलकर जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.