मुंबई से गि’रफ्तार चो’र की निशानदेही पर तेलंगाना पुलिस ने दरभंगा में की छा’पेमारी, हीरे के जेवरात ब’रामद

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में तेलंगाना पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार आभूषण चोर की निशानदेही पर रविवार को छापेमारी की। तेलंगाना पुलिस शनिवार की रात चोर को लेकर यहां पहुंची थी। पांच करोड़ के डायमंड और आभूषण चोरी का आरोपी चंद्रशेखर साहू बिरौल थाना क्षेत्र के रजवनी गांव का रहने वाला बताया गया है।

मुंबई से गिरफ्तार आभूषण चोर की निशानदेही पर तेलंगाना पुलिस ने दरभंगा में की छापेमारी  हीरे के जेवरात बरामद - Telangana Police raids in Darbhanga on the trail of  ...जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रविवार को चंद्रशेखर की निशानदेही पर छापेमारी कर उसके पड़ोसी के घर से डायमंड जड़ित तीन आभूषणों को बरामद किया है। बाकी की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दरअसल, हैदराबाद के नजारा हिंद थाना क्षेत्र के एक कारोबारी के यहां से आरोपी चंद्रशेखर एक सितंबर 2022 को डायमंड और आभूषण की चोरी कर फरार हो गया था। इस मामले में नजारा हिंद थाने में एफआईआर दर्ज है। चोरी के बाद वह घर भी आया था। इसी दौरान उसने अपने एक पड़ोसी के यहां कुछ आभूषणों को छिपा दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

इस बीच तेलंगाना पुलिस ने उसे मुंबई से दबोच लिया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरोपी ज्वेलरी दुकान में नौकरी कर रहा था या किसी कारोबारी के घर में नौकरी कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हैदराबाद, तेलंगाना में कई सालों से मजदूरी कर रहा था। बिरौल थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि एक जगह से कुछ आभूषणों की बरामदगी हुई है। उसकी निशानदेही पर अभी छापेमारी चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.