बिहारशरीफः मोबाइल में वि’स्फोट से युवक के आंखों की गई रोशनी, बात करने के दौरान हुआ ब्ला’स्ट

बिहारशरीफ: आजकल आए दिन मोबाइल विस्फोट की घटनाएं सामने आ रही हैं. कुछ हादसे तो ऐसे होते हैं जिनमें बात लोगों की जान पर बन आती है। ताजा मामला बिहारशरीफ का है। करायपरसुराय के फुल्लीपर गांव में एक युवक मोबाइल पर बातें कर रहा था। इसी दौरान अचानक मोबाइल में विस्फोट हो गया। जिससे उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई।

What causes smartphones to burst? Keep check of these warning signs -  Hindustan Timesरिश्तेदार से बात करते वक्त हुआ हादसा

इस दर्दनाक हादसे में अपनी आंखे गंवाने वाला युवर फुल्लीपर गांव निवासी मिलघुमन रविदास का 20 वर्षीय पुत्र अजित कुमार है। घायल युवक के भाई रंजीत रविदास ने बताया कि उनका भाई मोबाइल फोन पर किसी रिश्तेदार से बात कर रहा था। तभी जोरदार आवाज हुई और मोबाइल में विस्फोट हो गया। इस घटना में अजित कुमार जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आंखों की रोशनी जाने की बात कह बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

फोन ब्लास्ट की अहम वजहें

लोगों के फोन की बैटरी खराब हो जाने पर सस्ती बैटरी का इस्तेमाल फोन में ब्लास्ट होने का बहुत बड़ा कारण है। इसलिए हमेशा असली बैटरी ही लें। ज्यदातर लोग रात में फोन चार्ज लगा कर सो जाते हैं। फोन तो 2-3 घंटे में चार्ज हो जाता है, लेकिन इसे बेवजह चार्जिंग करीब 7-8 घंटे तक मिलती रहती है। ओवर हीटिंग की वजह से ब्लास्ट होता है। फोन में अलार्म लगाने की वजह से लोग अक्सर फोन को तकिए के नीचे रखकर सोते हैं। ऐसा करने से मोबाइल का टैम्प्रेचर बढ़ जाता है जिससे उसकी बैटरी पर प्रेशर पड़ता है और फोन ओवरहीट होकर ब्लास्ट हो सकता है। ध्यान रखें कि मोबाइल किसी भी वजह से अगर गर्म हो रहा है तो आप इसे इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें। जब फोन नॉर्मल टैम्प्रेचर में आ जाए तो ही इसका इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading