मोतिहारी में दामाद अपनी सास से इस बात के लिए कर रहा था जिद, इनकार करने पर मार दी गो’ली

मोतिहारी: मोतिहारी में पत्नी की विदागरी नहीं करने पर दामाद ने अपने ही सास की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे कर दामाद फरार हो गया।  गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई। घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव की है। मृतका की पहचान राजकिशोर साह की पत्नी गायत्री देवी (45) के रूप में की गई है।Bihar News: Woman murdered in Motihari, son-in-law shot mother-in-law for wifeआरोपी अपनी मां की भी कर चूका है हत्या 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि राजकिशोर साह अपनी दूसरी बेटी राखी की शादी दस वर्ष पूर्व दरभंगा जिले के टाउन थाना के रतनों पट्टी गांव निवासी नारायण साह के पुत्र श्याम उर्फ छोटन के साथ किया था। उसे दो बच्चे भी हैं। छोटन ने सीतामढ़ी में जमीन खरीद कर घर भी बनाया। टेंपू चलाना शुरू किया, लेकिन इस बीच उसकी संगत बिगड़ गई, इस दौरान उसने बड़ा 2018 में जब उसकी मां ने उससे उससे पैसे की मांग की तो उसने अपनी मां की भी हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ने अपने पति क खिलाफ बैरगनिया थाना में मामला दर्ज कराई था।

अब सास को मारी गोली 
छोटन अपनी मां की हत्या के मामले में अभी भी फरार चल रहा है। घटना के बाद पिछले चार वर्ष से राखी अपने मायके में रह रही थी। इस बीच छोटन कई बार पत्नी की बिदागरी कराने अपने ससुराल आया, लेकिन सास ने राखी को विदा करने से इंकार कर दिया। इसी बात पर गुस्से में छोटन ने रविवार की देर शाम घर के पास ही खेत में मूंग तोड़ रही सास गायत्री देवी की गोली मार कर हत्या कर दिया।


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष रमन कुमार  घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में उनका कहना है कि आरोपी श्याम उर्फ छोटन की गिरफ्यारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading