गया में प्रेमी युगल के साथ मा’रपीट का वीडियो वायरल, एक्शन में खाकी

गया: बिहार के गया जिले से मनचलों द्वारा एक प्रेमी युगल के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गुलरियाचक गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में दो प्रेमी युगल बातचीत कर रहे थे और तभी चार-पांच मनचले वहां आ जाते हैं और लड़की के पुरुष मित्र के सामने ही उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर देते हैं. पहले तो मनचलों द्वारा दोनों से पूछताछ की गई और फिर लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी जाती है. वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस भी हरकत में आ गई है और आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. मनचले युवकों में से किसी के द्वारा पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

viralयुवती करती रही छोड़ने के लिए विनती

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मनचलों द्वारा युवती से छेड़खानी की जा रही थी और उसके साथ गंदी हरकतें भी की जा रही थी. वीडियो में युवती मिन्नतें करती दिख रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद जिले की पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.


आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार: सिटी एसपी

वायरल वीडियो के मामले में खाकी भी हरकत में आ गई है. सिटी एसपी हिमांशु ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है. इसमें शामिल किसी भी आरोपी को पुलिस नहीं बख्शेगी. आरोपियों को चिन्हित करने के लिए स्थानीय थाने की पुलिस को निर्देश दिया गया है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.