टीचर की गं’दी ह’रकत से स्‍कूल में लगी अधिकारियों की लाइन, बच्‍ची की बात सुन ग्रामीणों ने आ’रोपी की ज’मकर की पि’टाई

अररिया: नगर थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय खरैया बस्ती वार्ड 11 में एक चौथी कक्षा की छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी गांव के ही कन्या मध्य विद्यालय खरैया बस्ती में कक्षा चार में पढ़ती है। वह रविवार को विद्यालय गई थी, जहां पढ़ाने के दौरान विद्यालय के शिक्षक किसलय कुमार ने बच्ची के साथ छेड़खानी की।

टीचर की गंदी हरकत से स्‍कूल में लगी अधिकारियों की लाइन, बच्‍ची की बात सुन ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की पिटाईरोते हुए घर पहुंची बच्‍ची, मां को सुनाई आपबीती

इस पर बच्ची ने छेड़खानी का विरोध किया। वह रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद स्वजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी। इस दौरान शिक्षक विद्यालय से छुट्टी लेकर निकल चुके थे, जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्वजनों को समझा-बुझाकर कहा कि सोमवार को शिक्षक आएंगे तो आपलोगों को बुलाया जाएगा। सोमवार की सुबह जैसे ही स्कूल खुला, काफी संख्या में ग्रामीण व स्वजन इकट्ठा हो गए। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने शिक्षक की पिटाई भी कर दी, जिसके बाद घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां शिक्षक से पूछताछ कर उसे महिला थाना को सौंप दिया गया। वहीं, आक्रोशित लोगों का कहना था कि इससे पूर्व भी शिक्षक के द्वारा छात्राओं के साथ गलत हरकत की जाती रही है। इधर, घटना की सूचना पर एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ राम पुकार सिंह व डीईओ राजकुमार विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। बच्ची के फर्द बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीईओ ने कहा कि शिक्षक के द्वारा बच्ची के साथ छेड़खानी किए जाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में पुलिस जांच चल रही है। अनुसंधान में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.