क्रिकेट खेलने के वि’वाद में गो’ली मा’रकर यु’वक की ह’त्या, दूसरे की हा’लत गं’भीर, PMCH रेफर

जहानाबाद: बिहार में अक्सर आपसी विवाद का मामला सामने आता रहता है। कई बार तो विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात गोलीबारी और हत्या तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक मामला जहानाबाद जिले के पारसबीघा थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जबकि इस दौरान गोली लगने से दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

woman engineer shot by unknown criminals in Gurugram - गुरुग्राम : बाइक  सवार बदमाशों ने महिला इंजीनियर के सिर में गोली मारी, हालत गंभीरदूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। बता दें कि घटना  जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना अंतर्गत अमैन गांव की है। बताया जाता है कि क्रिकेट मैच के दौरान पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की गई जिसमें दो युवकों को गोली लगी। गोली लगने से सुबोध कुमार की मौत हो गई जबकि संतोष कुमार को पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परसबीघा थाने की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी गयी है। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading