बिहार: उमस-गर्मी का सितम जारी, पूर्णिया में ठिठका मानसून; जानिए कब होगी बारिश

बिहार: प्रदेश में मानसून का मिजाज सुस्त बने होने से पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव बना हुआ है। राजधानी में बुधवार को 15-20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। राजधानी में सूर्य के तल्ख तेवर, गर्म हवा के झोंके ने लोगों को घर से बाहर निकलने से रोक दिया। तापमान भी 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विभाग की मानें तो अभी पटना जिले के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मानसून पूर्णिया में ठिठक गया है। ऐसे में पटना तक पहुंचने में पांच दिनों का समय लग सकता है।

IMD Alert : तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, इन राज्यों में करेगा प्रवेश, गोवा  सहित 15 राज्यों में भारी बारिश, बिहार सहित इन राज्यों में हीटवेव, जानें ...पेड़ की टहनी गिरने से छात्रा जख्मी

इधर, इनकम टैक्स गोलंबर के पास बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक पेड़ की टहनी गिर गई। एक छात्रा जख्मी हो गई और दो रिक्शा और एक ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई। जख्मी छात्रा को पास के अस्पताल में ले जाया गया। कुछ देर के लिए वहां जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से टहनी को हटाया गया।

इधर, मुजफ्फरपुर में बुधवार सुबह से आसमान में बादल दिखे, इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। पारा 39 डिग्री के पार चला गया। जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंचा। वहीं, मुजफ्फरपुर में 6.3 किलोमीटर की गति से पछिया हवा चली।

तीन दिनों तक यह रही रफ्तार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि चार दिन तक के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल बादल छाये रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 जून को मानसून बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्सों में प्रवेश कर चुका है और अगले दो दिनों में उत्तर बिहार के सभी जिलों में सक्रिय हो सकता है। इस बीच अच्छी वर्षा की सम्भावना नहीं है। अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है । जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। लू की हालत रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading