कोसी नदी में लगातार हो रहा क’टाव, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का ड’र

भागलपुर: भागलपुर में करोड़ों का पुल गंगा नदी में जल समाधि लेने के बाद अब करोड़ों का कटावरोधी कार्य कोसी की भेंट चढ़ता जा रहा है. जिले के नवगछिया अनुमंडल के जहांगीरपुर बैसी में हुआ कटावरोधी काम कोसी में समाता जा रहा है. जिसकी वजह से कई घर कोसी में विलीन हो गए. अब बाकि बचे ग्रामीणों को भी इसका डर सताने लगा है. दरअसल तीन करोड़ 40 लाख की लागत से कोसी नदी पर कटावरोधी काम हुआ था, लेकिन लगातार हो रहे कटाव की वजह से अब जहांगीरपुर बैसी का कटावरोधी कार्य कोसी में समाता जा रहा है. जिससे पहले भी कई घर कटकर कोसी में विलीन हो चुके हैं. अब यहां के ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कहीं उनका भी घर बाकि लोगों की तरह कोसी में न समा जाए. जिसको लेकर वो अपने दर्द को बयां भी कर रहे हैं.

कोसी नदी में लगातार हो रहा कटाव, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर  | Continuous erosion in Kosi river fear of destruction of houses of  villagers - News Nationलगातार कटाव से भयभीत ग्रामीण

आपको बता दें कि पिछले वर्ष दर्जनों घर कटकर कोसी में विलीन हो गए थे. एक तरफ जहां जियो बैग के बहने के बाद वहां फिर से री स्टोरेशन का काम किया जा रहा तो वहीं दूसरी तरफ जियो बैग नदी में समाता जा रहा है. कई जगह बोरियां नदी में समाने की कगार पर हैं. ग्रामीणों को भय है कि अभी तो सामान्य जल स्तर पर ये हाल है. अगर कहीं कोसी नदी का जलस्तर और बढ़ा तो फिर क्या होगा, यानि हालात और भी भयावह होंगे. उन्हें अपने घर नदी में समा जाने का डर लगातार समा रहा है. अब जरूरत है तो कटिवा रोकने के लिए दिन-रात एक करने की ताकि यहां के ग्रामीण चैन की नींद सो सकें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading