संडे को शाम ढलने से पहले आम लेकर कौन फरार, देखें सरकारी महोत्सव का हाल

पटना: रविवार दोपहर पटना में हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी तो लोग परिवार के साथ घर से बाहर निकले। कई लोग पटना के ज्ञान भवन में लगे आम महोत्सव को देखने पहुंचे। ज्ञान भवन परिसर पहुंचते ही वह दंग रह गए। गेट पर न तो आम महोत्सव का बैनर दिया और न ही पोस्टर। गेट के अंदर सन्नाटा पसरा था। पिकअप वैन पर कुछ किसान आम और अन्य सामान लोड करते दिखे। पूछने पर कहा कि आम महोत्सव का समापन हो गया। यह सुनकर लोग आक्रोशित हो गए। कहने लगे कि प्रतीत होता है कि केवल फीता काटने के लिए आम महोत्सव का आयोजन किया गया था।

Bihar:संडे को शाम ढलने से पहले आम लेकर कौन फरार, देखें सरकारी महोत्सव का हाल  - Bihar: Mango Festival Ends Prematurely On Sunday, Angry People Return -  Amar Ujala Hindi News Liveमहोत्सव 6 बजे ही खत्म हो चुका था
वहीं गर्दनीबाग के यारपुर इलाके से ज्ञान भवन पहुंचे गुड्डू कुमार ने कहा कि गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो सोचा कि बच्चों को आम महोत्सव घुमा आऊं। न्यूज के माध्यम से इसके बारे में जानकारी मिली। यहां आया तो पता चला कि महोत्सव 6 बजे ही खत्म हो चुका था। साढ़े 6 बजे अंदर कुछ भी नहीं था। यहां तक कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि अगर महोत्सव का पहले ही समापन करना था तो इसकी सूचना देनी चाहिए थी। मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और संबंधित अधिकारी पर विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।

अलग-अलग किस्मों के आम देखने आए थे
दरअसल, पटना के ज्ञान भवन में आयोजित आम महोत्सव का समापन समय से दो घंटा पहले ही कर दिया गया। इस कारण रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे के बाद पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। दानापुर के गोला रोड से पहुंचे तुषार मिश्रा ने कहा कि छुट्टी का दिन होने के कारण लोग परिवार और बच्चों को लेकर आम महोत्सव देखने पहुंचे। लेकिन, यहां आकर पता चला कि समय से पहले महोत्सव खत्म हो गया। सूचना मिली थी कि रविवार यानी 18 जून रात तक आम महोत्सव चलेगा लेकिन करीब 2 घंटा पहले से खत्म हो गया। इतने दूर से हमलोग अलग-अलग किस्मों के आम देखने आए थे। लेकिन समय से पहले समापन होने से निराशा हाथ लगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.