बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खु’लासा, छा’पेमारी में कई ह’थियार ब’रामद, पुलिस के ह’त्थे चढ़े दो ब’दमाश

बगहा: बगहा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापमारी के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस टीम गिरफ्तार हथियार कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। रामनगर थाना क्षेत्र के फूलकौल गांव में पुलिस ने छापेमारी की है।

दरअसल, बगहा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस सूचना के आधार पर एसपी ने टीम का गठन किया और नगर के सोहसा पंचायत के फूलकौल गांव में पुलिस ने छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने  12 बोर के 226 खोखा, 5 गोली के साथ ही 315 बोर के 125 खोखा को बरामद किया है। वहीं मौके से एयर गन और अवैध हथियार बनाने की सामग्री को जब्त किया गया है।

पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान फूलकौल निवासी मिनहाज अली उर्फ छोटू खान और उसके छोटे भाई जफिर खान के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि  यह सभी लोग अपने घर में अवैध हथियार और गोली बनाकर उसे बेचने का काम करते थे। फिलहाल इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को तलाश किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.