मुजफ्फरपुर: डब्लूपीयू निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने का दिया गया निर्देश

मुजफ्फरपुर : जिला स्तरीय विकास समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में हुई। डब्लूपीयू निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने का निदेश अंचलाधिकारी को दिया गया था। विगत दिनों 219 डब्लूपीयू की स्वीकृति भी हुई। 103 डब्लूपीयू निर्माणाधीन है। निदेश दिया गया है कि यदि किसी पंचायत में जमीन नहीं मिल रहा है तो बगल के पंचायत में निर्माणाधीन डब्लूपीयू से सम्बद्ध करें।

आईसीडीएस केन्द्र भवन का निर्माण मनरेगा के कन्वर्जन से किया जा रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। इसके लिए भी जमीन चिन्हित करने का निदेश पूर्व से है। औराई, कुढ़नी, बोचहां, पारू आदि में 4-4 आंगनवाड़ी केन्द्र मनेरेगा कन्वर्जन से बनाया जाना है। जमीन चिन्हित करने को लेकर अंचलाधिकारी के स्तर पर पीओ और सीडीपीओ के साथ शुक्रवार को बैठक कर निष्पादन करे। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थलीय निरीक्षण कर जमीन चिन्हित करें।

हर घर नल का जल की कार्यशीलता को लगातार पंचायत तकनीकी सहायक रोस्टर के साथ मोनेटिरिंग करेंगें। गौरतलब है कि नल का जल योजना कार्य पंचायत से पीएचइडी को ट्रांसफर किया है। इसके अतिरिक्त आईसीडीएस केन्द्र में कई स्थानों पर नल जल को कार्यशील करने का निदेश दिया गया। जिले ने 75 अमृत सरोवर का निर्माण कर सूबे में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

आरटीपीएस को सक्रिय करने साथ ही पंचायतों में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी का नाम पंचायत के साथ डिस्प्ले करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला वेबसाइट पर भी इनका नाम पता अपलोड करने को कहा गया। बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी श्री विजय पाण्डेय, अनुमंडल पीजीआरओ पूर्वी क्यूम अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, डीपीओ आईसीडीएस, जिला योजना पदाधिकारी सहित सीओ, बीपीआरओ एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading