‘श’व की हा’लत ऐसी है कि उठा भी नहीं सकते’… लुधियाना से बेटे का श’व लेने आई मां का फू’टा गुस्सा

बगहा: बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज में पुलिस ने एक शव बरामद किया था. छानबीन के क्रम में पता चला कि उक्त युवक लुधियाना का है. जिसके बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई. साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

Thumbnail imageलुधियाना से बेटे का शव लेने बगहा पहुंची मां

शव मिलने के तीन दिन बाद परिजन आज बुधवार की सुबह अस्पताल में शव ले जाने के लिए पहुंचे, लेकिन शव की दयनीय स्थिति देख महिला ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पूरे सिस्टम पर सवाल उठाते हुए न्याय की गुहार लगाई है. मृतक की मां का कहना है कि उसके बेटे के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में लावारिस हालत में फेंक दिया गया है.शव की हालत देख प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि उक्त युवक रोहित पावन आज से चार दिन पूर्व लुधियाना से अपने गांव दरभंगा के जमालपुर जाने के लिए निकला था और इसी बीच उसकी लाश मिली. वहीं इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ के बी एन सिंह का कहना है कि सात वर्ष पहले अत्याधुनिक मर्चरी भवन बना था, लेकिन उद्घाटन के पूर्व ही वह खंडहर में तब्दील हो गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.