ट्रेन से गि’रकर शख्स की मौ’त, सासाराम में बेटे को देने गया था रूम रें’ट

कैमूर: बिहार के कैमूर से खबर आ रही है किट्रेन से गिरकर शख्स की मौत हो गई है. मृतक की पहतान कुदरा थाना क्षेत्र के भेलमा गांव निवासी राज केश्वर पाल के 40 वर्षिय पुत्र महेंद्र पाल के रूप में हुई है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए उसे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला कुदरा के कर्मा पेट्रोल पंप के पास का है. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी है. जिसके बाद वो मौके पर पहुंच गए हैं.

Thumbnail imageशख्स बेटे को देने गया था रूम रेंट

वहीं मृतक के भाई बेचू पाल ने बताया कि महेंद्र पाल कल सासाराम अपने लड़के को रूम रेंट के पैसे पहुंचाने गाया था. जहां से लौटने के दौरान ट्रेन से कुदरा के कर्मा पेट्रोल पंप के पास गिरकर उसकी मौत हो गई है. जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची कुदरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. उसके बाद उसके आधार कार्ड से नाम पता लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दिया. जहां सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

प्रशासन से मुआवजा की मांग

शव का पंचनामा करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव पोस्टमार्टम कराया गया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है. शख्स की मौत के बाद परिवार के गुजारे को लेकर भी चिंता जताई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading