मुजफ्फरपुर: पोखर में खुदाई के दौरान मिली भगवान सूर्य की पौराणिक मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

मुजफ्फरपुर: जिले के मुशहरी प्रखंड के सुस्ता गांव में एक पोखर में जेसीबी से खुदाई चल रहा था. इसी दौरान सूर्य भगवान की पौराणिक मूर्ति मिली है. मूर्ति मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. जैसे ही लोगों को पता चला कि भगवान सूर्य की मूर्ति मिली है, वैसे ही मूर्ति देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.Thumbnail imageपोखर में खुदाई के दौरान मिली भगवान सूर्य की मूर्ति

दरअसल सुस्ता गांव में सरकारी योजना के माध्यम से श्मशान भरने को लेकर सुस्ता के ही रतवारा पोखर से जेसीबी के द्वारा मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. इसी बीच बुधवार को करीब 3 बजे पोखर से धातु की एक पौराणिक मूर्ति मिली.

प्रशासन को दी गई पौराणिक मूर्ति मिलने की जानकारी

 स्थानीय लोगों के पड़ताल में पता चला कि मूर्ति सूर्य भगवान की है. आनन-फानन में उसे पास के एक सुरक्षित स्थान पर साफ करके रखा गया है. मूर्ति मिलने की सूचना प्रशासन को दी गई है. फिलहाल प्रशासनिक टीम के आने के बाद उसकी पड़ताल पुरातत्व विभाग से कराई जाएगी.

मंदिर बनवाने की उठ रही मांग

फिलहाल मूर्ति की पूजा-अर्चना का दौर चल पड़ा है. सुबह से ही लोगों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है. वहीं स्थानीय लोग मूर्ति मिलने वाले स्थान पर मंदिर बनवाने की मांग भी करने लगे हैं.

लखीसराय में मिली थी 2000 साल पुरानी मूर्ति

बिहार के कई स्थानों से खुदाई के दौरान मूर्ति मिलने की यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले लखीसराय में किऊल नदी में खुदाई के दौरान भी दो हजार साल पुरानी बेशकीमती मूर्ति मिल चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading