बगहा में SP की बड़ी का’र्रवाई, श’राब मा’फियाओं में मचा ह’ड़कंप

बगहा: बिहार के बगाह में एसपी किरण गोरख जाधव  के नेतृत्व में चोरी की बाइक और अवैध शराब निर्माण को लेकर सघन छापेमारी हुई है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 60 लीटर देसी चुलाई शराब और 30 संदिग्ध बाइक जब्त किए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. इलाके में हो रही बारिश के बीच सुबह बगहा एसपी को मिली गुप्त सुचना के अधार पर चोरी की बाइक और अवैध देसी चुलाई शराब निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई.

Thumbnail imageचोरी की बाइक पर कानूनी कार्रवाई

रेड में एसपी के साथ एएसपी अभियान और रामनगर एसडीपीओ नन्द जी प्रसाद के साथ कई थानों की पुलिस मौजूद रही. पुलिस की टीम को देखते ही शराब कारोबारी औ चोर घर छोड़कर फरार हो गए. इस मामले में बगहां एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर रामनगर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में कार्रवाई हुई है. जिसमे 30 से अधिक बाइक को जब्त कर रामनगर थाना ले जाया गया है. जिस बाइक का पेपर होगा उसे छोड़ दिया जाएगा. जो बाइक चोरी की होगी उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

बता दें की उक्त गांव में अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से फल फूल रहा था. जिसके बाद सूचना मिलते हीं एसपी ने अपने नेतृत्व में छापेमारी की और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. एसपी ने बताया की अवैध शराब निर्माण में शामिल धंधेबाजों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जायेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading