मधुबनी में इंसानियत श’र्मसार, अ’पहरण, रे’प और फिर ह’त्या से दहला इलाका

मधुबनी: मधुबनी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक आठ वर्षीय महादलित लड़की का पहले अपहरण किया गया. जिसके बाद उसके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं, पीड़िता के साथ रेप के बाद उसकी हत्या भी कर दी. घटना जयनगर थाना क्षेत्र के बलुआ टोल की है. दो दिन पूर्व गुरुवार शाम को नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर गांव का ही युवक ले कर चला गया. जब देर शाम तक लड़की को नहीं देखा गया, तो उसके परिजन के द्वारा खोजबीन शुरू की गई, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला. थक हारकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

वर्दी हुई शर्मसार: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत दर्ज करने थाना  पहुंची तो थानेदार ने भी किया दुष्कर्म – India Bharat Newsयुवती का अपहरण कर किया रेप

पुलिस ने सूचना मिलते ही उस सुशील राय नाम के युवक को  हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फिर दूसरे आरोपी ओम प्रकाश झा को भी हिरासत में लिया. दोनों युवक से सख्ती से पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की को कोशी कॉलोनी के खंडहर भवन में मार कर छुपाया गया है. पुलिस ने निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया. शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुट गई है.

दुष्कर्म के बाद युवती को सुलाया मौत का घाट

वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एसपी सुशील कुमार ने बताया कि लड़की का अपहरण बेचने के लिए किया गया था. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही गैंग रेप के बारे में खुलासा हो पाएगा. इसके साथ ही उन्होंने एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मानें तो शव को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. बहरहाल, पुलिस दोनों युवक को हिरासत में लेकर कई बिंदुओं से जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading