संपत्ति की लालच में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को किया बेघर, लाचार दंपति ने SDM से लगाई गुहार

पटना: राजधानी पटना से धनरुआ में संपत्ति के लोभ में वृद्ध माता-पिता को कलयुगी बेटों ने बेघर कर दिया है कलयुगी बेटों ने बेघर कर दिया है. मामला धनरूआ थाना क्षेत्र के साईं गांव का है. जहां दिनेश प्रसाद और उनकी पत्नी कांति देवी को उनके दो पुत्रों ने मारपीट कर उनके ही घर से बेघर कर दिया है. दोनों पिछले कई दिनों से सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हैं, ऐसे में अब थक हार कर कांति देवी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगा रही हैं. जिसके लिए कांति देवी ने लिखित शिकायत पत्र एसडीएम को सौंपा है.

Thumbnail imageकलयुगी बेटों ने की मारपीट

कांति देवी ने लिखित शिकायत पत्र में कहा है कि मेरे पुत्र विजय प्रसाद और अजय प्रसाद दोनों अपने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर मेरे साथ हमेशा मारपीट और गाली गलौज करता है. वो हमेशा शराब पीकर घर आता है और बदसलूकी करता है. पिछले कई दिनों से वह किसी तरह भूखे प्यासे अपना जीवन व्यतीत कर रही है. कांति देवी ने बताया कि मजदूरी कर हम दोनों रह रहे हैं और घर से हमें निकाल दिया गया है.

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में मसौढ़ी एसडीएम प्रीति कुमारी ने बताया कि स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई है. मारपीट करने वालों पर संज्ञान लिया जाएगा और विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वही वृद्ध दंपति को भरोसा जताया है कि आपको उचित न्याय मिलेगा और भरण पोषण भी दिया जाएगा. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading