सोशल मीडिया पर आ’र्म्स के साथ फोटो डालना युवक को प’ड़ा भा’री, अ’वैध दो नाली बंदूक के साथ पिता गि’रफ्तार

बगहा: बिहार के बगहा के धनहा थाना अंतर्गत मधुआ गांव के एक युवक को आर्म्स के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर डालना महंगा पड़ गया. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए छापेमारी कर युवक के पिता को दो अवैध दो नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है. इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. बंदूक हाथ में लिए युवक का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पुलिस तक इसकी खबर पहुंच गई.

Thumbnail imageयुवक के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के मधुआ गांव निवासी रमेश राम के पुत्र ब्यास राम के रूप में हुई है. सूचना के बाद धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की है. जहां से दो बंदूक के साथ आरोपी के पिता रमेश राम को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आर्म्स को लेकर गहन पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की विगत तीन चार दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक का आर्म्स लिए फोटो वायरल हो रहा था. जिसके बाद एसपी ने इस मामले की जांच सौंपी थी.

दो नाली बंदूक बरामद

वहीं जांच के क्रम में पता चला कि उक्त युवक मधुआ गांव का है. जहां छापेमारी करने पर युवक के पिता को दो अवैध आर्म्स के साथ पकड़ा गया. इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. बंदूक को देखने से प्रथम दृष्टया यह पता चल रहा है कि उक्त आर्म्स ग्राम रक्षा दल समिति के समय का हो सकता है. ऐसे इस लिए माना जा रहा है क्योंकि जब दियारा इलाके में दस्युओं का आतंक था तो उससे बचने के लिए पहले लोग ग्राम रक्षा दल समिति के सदस्य हुआ करते थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.