सीवान की महिला सिपाही ने किया सु’साइड, मोतिहारी सेंट्रल जेल में थी तै’नात

सीवान: बिहार के सीवान  की एक महिला सिपाही ने मोतिहारी में आत्महत्या कर ली. ये खबर सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई. मामला दरौंदा थाना क्षेत्र का है. परिजन मोतिहारी से शव को लेकर जब गांव पहुंचे तो वहां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

Thumbnail imageपरिजनों को मिली अचानक मौत की खबर

बताया जाता है कि जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मंचा गांव निवासी महिला सिपाही के परिजनों को अचानक मोतिहारी प्रशासन की तरफ से फोन आया. फोन पर बताया गया कि आपकी पुत्री ने अपने बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. महिला सिपाही सिवान के मंछा गांव के रहने वाले रामेश्वर यादव की पुत्री किरण कुमारी है. गांव के लोग किरण कुमारी के स्वभाव को याद कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

2021 में मोतिहारी हुआ था तबादला

वहीं, परिजनों द्वारा देर रात सिपाही के शव का अंतिम संस्कार किया गया. आपको बता दें कि महिला सिपाही किरण कुमारी मोतिहारी जाने से पहले छपरा में तैनात थीं, मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में छपरा से मोतिहारी उनका ट्रांसफर हुआ था, तब से वह वही मोतिहारी सेंट्रल जेल में ड्यूटी कर रही थी.

2015 में मिली थी किरण को सफलता

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि किरण कुमारी शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज थीं. वर्ष 2015 में एक साथ किरण कुमारी और उसके भाई लालू यादव ने जेल पुलिस एवं अग्निशमन पुलिस में सफलता पाई थी. किरण कुमारी भाई बहनों में सबसे बड़ी थीं, जिनकी शादी हो चुकी है. किरण के आत्महत्या करने के बाद परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading