मुजफ्फरपुर के सातवीं के छात्र ने दी थी सपा नेता अबू आजमी को जा’न से मा’रने की ध’मकी

मुजफ्फरपुर: महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी को जान से मारने की धमकी देने वाला सातवीं का छात्र निकला। छात्र मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।मूल रूप से मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के गांव का यह किशोर अहमदाबाद में परिवार के साथ रहता है। बकरीद पर वह परिवार के साथ गांव आया हुआ था।

वॉट्सएप मैसेज और कॉल से दी थी धमकी

बता दें कि पिछले दिनों अबू आजमी को वॉट्सएप मैसेज और कॉल से जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें तीन दिनों के अंदर उन्हें मारने की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद अबू आजमी ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया था। कोलाबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, उसका लोकेशन मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र मिला। इसके बाद पुलिस यहां पहुंची।

सिलाई का काम करते हैं किशोर का पिता

किशोर का पिता सिलाई का काम करता है। जिस मोबाइल नंबर से नेता को धमकी दी गई, वो उसके पिता की बताई जा रही है। बोचहां थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मुंबई पुलिस जांच के बाद नोटिस देकर चली गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading