बारिश के पानी में भींग रहा था बच्चा.. आकाशीय बिजली गि’रने से दो की मौ’त

कैमूर: बिहार के कैमूर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक और एक बच्चे की मौत हो गयी है. सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस ने पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव की है.

Thumbnail imageआकाशीय बिजली ने ली दो की जान

मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के चौराशिया गांव निवासी संजय राम का 18 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार बताया जाता है. वहीं दूसरा उत्तर प्रदेश के हरदोई गांव निवासी यूनूफ खान का 9 वर्षीय पुत्र न्याज खान बताया जाता है.

भैंस चराने के दौरान हादसा

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि चौरशिया गांव निवासी सन्नी कुमार गांव के बधार में भैंस चरा रहा था. तभी मुसलाधार बारिश शुरू हो गयी. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.

बच्चा बारिश में नहा रहा था

वहीं दूसरा यूपी के हरदोई गांव निवासी न्याज खान जो मोहनिया के कौड़ीराम गांव में परिवार के साथ रहता था और कपड़ा फेरी बेचने का काम करता है. आज बारिश में नहा रहा था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गया.

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद दोनों को उनके परिजनों द्वारा मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

इन बातों का रखें ख्याल

जब भी बारिश हो तो खुले स्थान पर ना जाएं. पक्के मकान की शरण लेना चाहिए और बारिश में भींगने से बचना चाहिए. पेड़ और पानी भरे स्थानों से दूरी बनाकर रखें. बहुत जरूरी ना हो तो घर पर ही रहें. खेतों में पटवन का काम मौसम सामान्य होने तक रोक दें. मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.