मुजफ्फरपुर :गुरू पूर्णिमा के अवसर पर महाकाल सेवा दल द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 

मुजफ्फरपुर : आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष के गुरू पूर्णिमा तिथि पर आज  महाकाल सेवा दल की ओर से शहर के सिकंदरपुर सीढ़ीघाट से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे बीएमपी 6  दुर्गामंदिर के प्रधान पुजारी पंडित निरज झा एवं आचार्य दिवाकर झा द्वारा  मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी कराइ गई।

जिसके बाद हजारो श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान, पूजन और संकल्प के बाद अपने कलश मे जल भरा। हर हर महादेव एवं हर हर गंगे के जयकारों के साथ कलश यात्रा मे शामिल श्रद्धालओं ने जल अर्पण के लिए पैदल सिकंदरपूर सीढ़ीघाट के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे।

दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया की विगत 8 वर्षो से महाकाल सेवा दल द्वारा गुरू पूर्णिमा पर शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ये मान्यता है कि गुरू पूर्णिमा पर भगवान भोलेनाथ पर जल अर्पण करने से सभी सुखों  का लाभ एवं कष्ट दूर हो जाते हैं।  मौके पर संरक्षक अरविंद सिंह, प्रभात कुमार,रमेश रत्नाकर, नेहाल चौधरी , रौनक सराफ, मिडिया प्रभारी रौनक चौधरी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading