रोहतास: मूसलाधार बारिश के कारण वाटरफॉल ने लिया रौद्र रूप

रोहतास: बिहार के रोहतास में मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी नदियां उफान पर हैं. ऐसे में नदियों और झरने का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. तिलौथू के तुतला भवानी स्थित वाटरफॉल का भी रौद्र रूप देखने को मिला. मंगलवार को कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश के कारण अचानक झरना का फ्लो काफी बढ़ गया. जिस कारण तुतला-भवानी देवी स्थान मे दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को एहतियात के तौर पर वाटरफॉल के कुंड में भी लोगों को स्नान करने से रोक दिया गया है, ताकि किसी तरह का हादसा ना हो.

VIDEO: रोहतास में मूसलाधार बारिश के बाद दिखा महादेव खो वाटरफॉल का रौद्र रूप,  danger-flow-of-mahadev-kho-waterfall-in-rohtas-after-heavy-rainवाटरफॉल का वीडियो वायरल

हालांकि तुतला भवानी धाम पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जब वाटरफॉल का विकराल रूप देखा तो इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन और कैमरे में कैद करने लगे और देखते ही देखते तेजी से वाटरफॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

तुतला भवानी वॉटरफॉल का विकराल रूप

 रोहतास जिले के तिलौथू के पास तुतला भवानी वॉटरफॉल है. जहां बरसात में 4 महीने तक जलप्रपात से झरना गिरता है. जिसका मनोरम दृश्य उभर कर सामने आता है लेकिन मंगलवार को अचानक जब वाटरफॉल का रूद्र रूप देखने को मिला, तो आसपास के लोग भाग खड़े हुए.

रोहतास में वज्रपात से कई लोगों की मौत

रोहतास जिले में वज्रपात से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बाहर ना निकलें. पेड़ या बिजली के खंभे के पास ना खड़े हों. बारिश शुरू होने पर खेतों में काम करना बंद कर दें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading