गोपालगंज में ह’थियार के साथ सोशल मीडिया पर पोज दे रहा था मुखिया का बेटा और भतीजा

गोपालगंज: गोपालगंज में अपने हाथों में लाइसेंसी हथियार लेकर सोशल मीडिया पर लहराना मुखिया के बेटे और भतीजो को महंगा पड़ गया। पुलिस ने हथियार लहराने की मामले की जांच के बाद मुखिया और उनके भाई के लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से हथियार के लाइसेंस को कैंसिल करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है। मामला नगर थाना के तकिया गांव का है। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ फोटो हथियार के साथ युवकों के लहराने का खूब वायरल हो रहा था। इस वायरल फोटो में दावा किया गया था कि तकिया गांव के परवेज आलम, उनके भाई महताब आलम के बेटे अपने हाथ में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस वायरल फोटो के बाद दावा किया जा रहा था कि स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम है।

जांच में मामला सही पाया गया: एसपी स्वर्ण प्रभात

गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले की जब जांच कराई तो जांच में मामला सही पाया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि परवेज आलम और महताब आलम दोनों तकिया गांव के निवासी मोहम्मद जाद के बेटे हैं। परवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया और महताब आलम दोनों सगे भाई हैं।
लाइसेंस के साथ दो राइफल, दो रिवॉल्वर जब्त: SP
एसपी ने कहा कि इस जांच के दौरान गोपालगंज पुलिस ने मौके से दो राइफल, दो रिवॉल्वर, हथियार के चार लाइसेंस और छह जिंदा कारतूस को भी जब्त किया गया है। जिन लोगों के हाथ में लाइसेंसी हथियार लहराए गए हैं, उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। यह वायरल फोटो करीब एक डेढ़ साल पूर्व का है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading