कटिहार: गंगा स्नान के दौ’रान ब’ड़ा हा’दसा, 4 लोगों की डूबने से मौ’त

कटिहार: बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा  हो गया है. सावन की पहली सोमवारी के मौके पर नदी में स्नान के दौरान चार लोगों की डूबने से मौत हो गई. जिले के काढ़ागोला गंगा घाट पर गहरे पानी में चले जाने से तीन किशोर समेत चार लोग डूब गये. जिससे सभी की मौत हो गई. सभी के शवों को निकाल लिया गया है.

न्यूटन में मछली पकड़ने गया था युवक, डूबने से हुई युवक की मौत, पुलिस कर रही  मामले की जांच | The young man had gone fishing in Newton, the young man diedनदी में डूबने से चार लोगों की मौत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सावन की पहले सोमवारी के मौके पर जिले के खेरिया गांव से बड़ी संख्या में लोग जल भरने के लिए काढ़ागोला स्थित गंगा घाट पर पहुंचे थे. जहां जल स्थान के दौरान 6 लोग गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे. आसपास नहा रहे लोगों ने तुरंत दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. वहीं चार लोग लापता हो गए. हादसे के बाद गंगा घाट पर हड़कंप मच गया.

जल भरने के लिए आए थे गंगा घाट

लोगों ने डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों के शव को बरामद किया गया. मरने वालों की उम्र करीब 14 से 18 वर्ष के बीच है. इधर, स्थानीय लोगों ने लोगों के नदी में डूबने की सूचना प्रशासन को दी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. मरने वाले युवकों के घर में जैसे ही घटना की जनकारी मिली, परिजनों में कोहराम मच गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading