भोजपुर में ठेकेदार के पिता की ह’त्या: धा’रदार ह’थियार से ग’र्दन पर किया वा’र, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुर: भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव में रविवार की देर रात एक ठेकेदार के पिता की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह गांव की गली से शव बरामद किया गया। मृतक 70 वर्षीय हरि नारायण सिंह सेदहां गांव के निवासी थे। गर्दन के पिछले भाग में धारदार हथियार से हमले का जख्म पाया गया है। मृतक के एक पुत्र मनोज सिंह झारखंड में पेशे से ठेकेदार हैं। हत्या का ठोस कारण अभी पता नहीं चल सका है। पीरो डीएसपी राहुल सिंह और तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।Arrah News: भोजपुर में ठेकेदार के पिता की हत्या, धारदार हथियार से गर्दन पर किया वार; CCTV खंगाल रही पुलिसइधर, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को अनुसंधान के लिए बुलाया गया है। प्राथमिक जांच में यही पता चल रहा है कि संभवत इनकी आसपास के लोगों से ही रंजिश थी, जिसकी वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। हर ऐंगल पर जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

पुराने घर से नए घर में जाने के दौरान हुई हत्या

स्वजनों के अनुसार गृहस्वामी हरिनारायण सिंह रविवार की रात करीब 10 बजे पुराने घर से खाना खाकर नए घर पर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान एक घर से दूसरे घर की ओर जाने वाली गली में किसी ने पीछे से धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया।

रातभर किसी को नहीं लगी भनक

घटना के समय किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सोमवार सुबह गली से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो हो-हल्ला मचाया गया। इसके बाद भीड़ जुट गई। इधर,सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष विजय प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बाद में पीरो डीएसपी ने भी वहां पहुंचकर छानबीन की‌।

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि हरि नारायण सिंह का घर गांव के एकदम बीचों-बीच है। इनके दोनों घरों के बीच थोड़ी दूरी है। वे गली के रास्ते से जा रहे थे। इस दौरान किसी ने हत्या कर दी। घटना के उद्भेदन के लिए पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपितोंं की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading