सास ने दामाद पर पे’ट्रोल छि’ड़ककर जिं’दा ज’लाया, ची’ख सुनकर सिहर उठे लोग; गं’भीर हा’लत में PMCH रेफर

वैशाली: वैशाली जिले के हाजीपुर में बेलसर ओपी के करनेजी गांव में बेटी की लव मैरिज से नाराज सास ने दामाद के शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, युवक के शरीर का 70 प्रतिशत भाग जला हुआ है। सदर अस्पताल में युवक की चीखें सुनकर वहां मौजूद लोग सिहर उठे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह सिर्फ पानी मांग रहा था।

गर्मियों में इस कारण घरों में लग जाती है आग, आज ही चेक करें ये सामान - Fire  Incidents Increase in Summer Know the Reason and way to Prevent it tutd -  AajTakपिछले साल बेटी ने की थी लव मैरिज

युवक मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना के बसतपुर गांव निवासी मिस्त्री राम का 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है। विकास ने साल 2022 में बेलसर ओपी के करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की 18 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। इस शादी से नेहा की मां नाराज चल रही थी।

पत्नी को मायके से लेने गया था पति

हालांकि, शादी के बाद पति-पत्नी ठीक से रह रहे थे। करीब एक महीना पहले नेहा अपने मायके करनेजी गई थी। सोमवार को विकास अपने माता-पिता के साथ पत्नी को लाने अपने ससुराल करनेजी गया था। नेहा के परिवारवालों ने बेटी को भेजने से मना कर दिया। इसके बाद विकास की मां उसी गांव में अपने रिश्तेदार के घर रूक गई।

पत्नी के बुलाने पर पति रात में आया

नेहा ने अपने पति विकास को शाम में नफो करके कहा कि आप आईए, हम आपके साथ चलेंगे। सोमवार की रात विकास पत्नी को लेने आया था। इसी दौरान नेहा की मां से उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद विकास की सास उर्मिला देवी ने तीन-चार लोगों के साथ मिलकर अपने दमाद के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया।

चीख सुनकर युवक की मां पहुंची

आग लगने के बाद विकास चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। घटना की जानकारी मिलते ही युवक की मां भी दौड़कर आई और अपने बेटे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading