कैमूर में शादीशुदा महिला के साथ मुखिया ने किया रे’प, जा’न से मा’रने की दी ध’मकी

कैमूर: कैमूर जिले में एक शादीशुदा महिला ने मुखिया पर रेप का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया है. वहीं, पीड़ित महिला ने मुखिया के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया है और मामले की जांच में जुट गई है. मामला दुर्गावती थाने का है. मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली पहले न्याय की गुहार लगाने के लिए दुर्गावती थाने पहुंची और पूरा दिन वहीं रही, लेकिन वहां उसे न्याय नहीं मिला.

दुष्कर्म कर जेल गया आरोपी शादी का वादा कर छूटा, जेल से बाहर आते दोबारा किया  दुष्कर्म | Swadesh News | Swadesh.in | Swadesh Group Bhopal | Swadesh Live |पीड़िता ने मुखिया के खिलाफ करवाई FIR दर्ज

जिसके बाद सोमवार को पीड़ित महिला भभुआ स्थित महिला थाने पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. आरोपी ढ़ड़हर पंचायत का मुखिया बताया जा रहा है. पुलिस ने पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करवाई है और आगे की जांच में जुट गई है. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो आधार कार्ड बनवाने के लिए धढ़ड़र पंचायत के वर्तमान मुखिया प्यारे लाल पासवान के घर गई थी. जहां मुखिया ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसका रेप किया. इतना ही नहीं महिला ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के पास जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए भभुआ महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि एक महिला के द्वारा दुष्कर्म मामले को लेकर मुखिया के खिलाफ शिकायद दी गई है. महिला की शिकायत पर मुखिया के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, दुर्गावती थाने में पीड़िता के साथ हुआ बरताव पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.