समस्तीपुर में कई जिं’दा बम ब’रामद, CCTV की म’दद से त’फ्तीश में जुटी पुलिस

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के धुरलख आसीनपुर में पुलिस को कई जिन्दा बेम और उसे बनाने का सामान मिला है. फिलहाल इस मामले में किसी की भी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी जुटी हुई है. इसे लेकर पुलिस आसपास के इलाकों को खंगाला रही है. वहीं गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी में आसीनपुर गांव के चौधरीटोल स्थित पानी टंकी के नीचे बंद कमरे से लाइव बम और उसे बनाने का सामान बरामद हुआ है.

समस्तीपुर में जिंदा बम बरामदक्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस जानकारी के अनुसार इस दौरान किसी भी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं इस छापेमारी में बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान जिसमे बारूद, सुतली आदि कई चीजें बरामद हुई है. कई तैयार सुतली बम को भी यंहा से पुलिस ने बरामद किया है. वैसे इसके पीछे कौन है और ऐसे बड़ी संख्या में इस देसी बम को बनाने का मकसद क्या था इसकी पुलिस जांच में जुटी हुई है.

सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि पुलिस जानकारी के अनुसार इस काम में लगे अपराधियो की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी अब खंगाला जा रहा है. वैसे इस मामले में पुलिस के द्ववारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही. पुलिस की भनक के बाद अपराधी यंहा से आनन-फानन में फरार तो हो गए लेकिन लाइव बम और उसे बनाने की सामग्री वहीं छोड़ गए. अब पुलिस उन अपराधियों को चिन्हित करने में जुटी है साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी खंगाला जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading